Posts

Showing posts from November, 2021

बात बिजनौर की पत्रकारिता की May 29, 2016

  बात बिजनौर की पत्रकारिता की May 29, 2016 तीस मई हिंदी पत्रकारिता दिवस पर जिले के पत्रकारों ने जुल्म सहे , पर नहीं टेके घुटने बिजनौर जनपद के पत्रकारों का भी बहुत बलिदानी इतिहास रहा है।इन्हें जेल में बंद किया गया हो या गोलीमारी गई हो किंतु जुल्म के आगे इन्होंने घुटने नहीं टेके।सच्चाई के रास्ते से मुंह नहीं मोड़ा। अपनी कलम की ताकत से समझौता नही किया। आजादी की लड़ाई में जनपद के समाचार पत्र मदीना का क्रांतिकारी इतिहास रहा है। मौलवी मजीद हसन ने 1912 में मदीना त्रिदिवसीय की स्थापना की। स्थापना के बाद से ही यह अंग्रेजों की आंख का कांटा बना। मदीना का प्रत्येक संपादक जेल गया। मदीना प्रबधन संपादक के जेल रहने के दौरान उनका पूरा वेतन तो देता ही था, इस दौरान संपादक के परिवार का पूरा खर्च उठाता था। साप्ताहिक रहे चिंगारी में सीएमओ के खिलाफ समाचार छापने पर संपादक मुनीश्वरानंद त्यागी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक मुकदमा चला। सुप्रीम कोर्ट की बैंच के माफी मांगने का सुझाव देने पर भी त्यागी जी ने माफी नही मांगी और एक साल की जेल काटना मंजूर किया। पर्सनाल्टी अंग्रेजी साप्ताहिक के संपादक स्वामी सच्चिदानंद क...

पत्र कारिता की शुरुआत May 20, 2021

  पत्र कारिता की शुरुआत May 20, 2021   पत्र कारिता की शुरुआत 1973 में मैंने संस्कृत से एमए किया। जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बागढ्पर में त्रिभाषा शिक्षक के पद पर नियुक्ति मिल गई। साक्षात्कार में शर्त  रखी गई कि आप को हाईस्कूल को हिंदी −स्ंस्कृत पढ़ानी पड़ेगी। यह भी बताया गया कि हाई स्कूल के लिए रखा शिक्षक योग्य नही है,क‌िंतु रखना प्रबंधन की मजबूरी है। मैने एक साल वहां कार्य किया। गांव में बनी एक मित्र ने कहा बीएड कर लो। एक साल पूरा कर वर्धमान कॉलेज से मैने बीएड कर लिया। अगले साल भाषा शिक्षक के पद पर जैन कॉलेज नहटौर में नियुक्त‌ि मिल गई। 1400 के आसपास वेतन मिलता था। इस दौरान मैने विद्युल्लेखा नाम से साप्ताहिक शुरु किया।अखबार नबीसी का शौक ऐसा चर्राया कि नौकरी छोड़ दी। ये कंफर्म सरकारी सी नौकरी थी।  अकेले अपने दम पर साप्ताहिक निकालना कभी लाभ का साधन नहीं हो सकता था। कुछ दिन बाद वह बंद हो गया। एक मित्र की सलाह पर बंद पड़े स्वतंत्र आवाज को चलाने की जिम्मेदारी मिली। तीन माह वहां काम किया। वहां से एक पैसा भी नहीं मिला। राष्ट्रवेदना के संपादक विश्वामित्र शर्मा की मुझपर नजर...