रामेश्वर राणा
रामेश्वर राणा जन्म तिथि पांच जनवरी 1955 निधन सात अप्रेल 1989 रामेश्वर राणा जैसा पत्रकार मैने जीवन में नही देखा। वह सामने वाले को इस तरह प्रभावित करते कि उससे अपना मन चाहा काम करा लेते। उनका जन्म पांच जनवरी 1955 को रेहड़ में हुआ।वे बताते थे कि उनकी मां रेहड स्टेट के किसी राजकुमार की पत्नी की सहेली थी।राजकुमारी शादी होकर रेह़ड़ आई तो उन राणाजी की मां भी उनक साथ आई।वह यहीं रहकर पढ़े। कितना पढ़े ये पता नही चलता,किंतु उनका लेख बहुत अच्छा था।भाषा पर नियंत्रण था। युवावस्था में उनके संबध रेहड़ के राजमहल की किसी युवती से हो गए। राजा साहब को पता चला। उन्होंने राणा को बुरी तरह पीटा। मरा समझकर जंगल में फिंकवा दिया। वह बच गए। दया करके किसी ने इलाज कराया। पत्रकार कैसे बने ,ये पता नही किंतु साप्ताहिक निकलते। सारा खर्च इसी से चलता। जनपद के कई प्रमुख व्यक्तियों से उनके संबध थे। वे बिजनौर टाइम्स , राष्ट्रवेदना और उत्तर भारत टाइम्स में भी रहे और प्रचार तथा विज्ञापन का कार्य किया। अखबार में थे। सो...