Posts

Showing posts from September, 2021

जिला जज कुलश्रेष्ठ से विवाद

 पुरानी बात हो गई ।बिजनौर में अशोक कुमार डीएम ,निरंजन लाल एसपी  और  कुलश्रेष्ठ जिला जज होते  थे ।इनकी तिगड़ी थी।  तीनों साथ रहते । घूमते और मनोरंजन करते ।बिजनौर में  नुमाइश में म्यूजिक कंपनी  लगी थी ।यह तीनों रात में 12:00 के बाद वहां जाते।इन तीनों के लिए  विशेष शो का आयोजन होता था ।विशेष शो की खबर अखबारों ने छाप दी।  प्रदर्शनी की समाप्ति पर आयोजक  नगर पालिका द्वारा कार्यक्रम में सहयोग करने वाले विभिन्न संगठनों ओर समाजसेवी को सम्मानित किया जाता था ।इसमें कुछ पत्रकारों को भी सम्मानित किया जाता रहा है। इस बार प्रदर्शनी के कार्यक्रम के समापन समारोह में पत्रकारों को सम्मानित किए जाने  पर जिला जज कुलश्रेष्ठ साहब ने भाषण दिया। पत्रकारों से कहा कि वे अपनी खाल में रहें। उनके इस भाषण को सुन पत्रकारों ने सम्मान समारोह का बाय काट दिया । इस घटना को लेकर पत्रकारों में गुस्सा था।दो दिन बाद जिले भर के पत्रकारों का बिजनौर में प्रदर्शन हुआ।जज कुलश्रेष्ठ के विरुद्ध जमकर नारेबाजी हुई।  सारे पत्रकार जिला जज की टिप्पणी को लेकर नाराज थे, लेकिन प्रदर...

नेपाल सिंह आर्य

 यादें पत्रकारिता  एक बार डीएम की प्रेस कॉन्फ्रेंस थी । 30- 35 साल पुरानी घटना होगी।डीएम कौन थे ,यह तो अब याद नहीं। डीएम की प्रेस कांफ्रेंस में जनपद स्तर के सभी अधिकारी शामिल होते हैं।वे अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी देते और पत्रकारों की शिकायतों का जवाब भी देते। बिजली का सदा संकट होता था।तो बिजली का मामला उठते ही बिजली पुराण शुरू हो जाती।इसके बाद सारे मामले रह जाते। बिजली पुराण में कांफ्रेंस खत्म हो जाती। इस  प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिजली कटौती का मसला उठने लगा। पत्रकारों का कहना था कि बिजली आती नहीं ।बहुत परेशानी है। बिजली अधिकारी इस शिकायत को स्वीकार करने को तैयार नहीं है। बिजनौर मुख्यालय के वरिष्ठ पत्रकार होते थे नेपाल सिंह आर्य। आर्य जी अपना रुहेलखंड पत्रिका साप्ताहिक अखबार तो निकालते ही थे ,साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता थे। बिजनौर नगर पालिका के चेयरमैन भी रह चुके थे। उन्हें चलने में परेशानी होती थी तो सदा हाथ में छड़ रखते थे। बिजली विभाग की दलील उन्हें पसंद नहीं आई और उन्होंने गुस्से में कुर्सी से खड़े होकर अपनी छड़ बिजली इंजीनियर को दिखाई।   कहा सुधर जाओ नहीं तो...