बिजनौर में बनाया प्रेस क्लब
वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र पाल सिंह कश्यप ने प्रेस क्लब बनाया। उनकी इच्छा थी कि बिजनौर मुख्यालय पर प्रेस क्लब बने।उन्होंने इसका रजिस्ट्रेशन कराया। मेरे से कहा कि इसे बनाने के लिए काम करो। मैंने मन −मन में इसके लिए काम करने की तैयारी शुरू कर दी। बिजनौर के डीएम डीएस बैंस हमारे बहुत नजदीक थे।वे मंडलायुक्त बनकर मुरादाबाद आ गए। इसी दौरान यूनियन ने श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का बिजनौर में प्रशिक्षण शिविर लगाने का निर्णय लिया।इसके लिए मुझे संयोजक बनाया गया।समस्या ये थी कि इसके लिए धन कहां से आए। कभी चंदा लिया नही था।फिर भी इरादे बांध लिए तो काम शुरू हो गया।हमने तीन दिन में एक लाख इक्यावन हजार रूपये एकत्र किए।सात से नौ जनवरी 1994 तक तीन दिवसीय शिविर लगाना तै हुआ।डीएस बैंस को उदघाटन के लिए आमंत्रित किया।कार्यक्रम के उदघाटन के दौरान मैंने डीएस बैंस से मांग की कि बिजनौर में प्रेस क्लब के लिए भवन दिलाएं।उन्होंने डीएम को आदेश कर दिए। ...

Comments
Post a Comment